पाक ने फिर अलापा कश्मीर राग

 
Nov 03, 03:51 pm

संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान ने मानवीय मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र के पैनल के समक्ष कश्मीर का मुद्दा बुलंद किया। भारतीय पक्ष ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि पाकिस्तान को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है। क्योंकि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के कार्यवाहक स्थाई प्रतिनिधि अमजद हुसैन ने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर के अवाम को 'आत्मनिर्णय के अधिकार' से वंचित किया गया है। मानवीय मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र के पैनल के विशेष सत्र में चर्चा करते हुए अमजद ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ समग्र वार्ता के लिए प्रतिबद्ध है और कश्मीर मुद्दे का हल दक्षिण एशिया में टिकाऊ शांति, स्थिरता एवं प्रगति के लिए जरूरी है।

कांग्रेस सांसद बीके हरिप्रसाद ने आत्मनिर्णय पर चर्चा में कश्मीर के जिक्र पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि हम जम्मू कश्मीर के भारतीय प्रांत के बारे में पाकिस्तान के शिष्टमंडल के अस्वीकार्य जिक्र पर खेद जताते हैं। हरिप्रसाद ने कहा कि मैं यह दोहराना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर का भारतीय प्रांत भारत का एक अभिन्न अंग है और वहां के लोग मुक्त, निष्पक्ष और खुले चुनाव में नियमित रूप से हिस्सा लेते हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित