
दुबई। शेख खलीफा बिन जाएद अल नाहयान को मंगलवार को दूसरी बार संयुक्त अरब अमीरात का राष्ट्रपति निर्वाचित किया गया। यह घोषणा सरकारी संवाद समिति डब्ल्यूएएम ने की।
अपने पिता शेख जाएद बिन सुल्तान अल नाहयान की मौत के बाद पहली बार वह 2004 में तेल संपन्न अबु धाबी के राष्ट्रपति बने। उनके पिता ने ही 1971 में खाड़ी राज्य की स्थापना की।