अमेरिकी राजदूत ने की जुंटा से बातचीत

 
Nov 03, 06:13 pm

यंगून। अमेरिका के दो शीर्ष राजदूतों ने म्यांमार के सत्तारूढ़ जनरल के साथ मंगलवार को बातचीत शुरू की। वे देश की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सू की से भी मुलाकात करेंगे। सैन्य शासित म्यांमार में विगत 14 वर्षो बाद अमेरिका की ओर से यह सर्वोच्च स्तर की यात्रा है।

पूर्वी एशियाई एवं प्रशांत मामलों के सहायक विदेश मंत्री कुर्ट कैंपबेल और उनके सहायक स्काट मार्सिएल की यात्रा म्यांमा के सैन्य शासक से बातचीत का ओबामा प्रशासन का ताजा प्रयास है।

अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता रिचर्ड मेई ने कहा कि दोनों व्यक्ति बैंकाक से अमेरिकी वायु सेना के विमान से सुदूरवर्ती प्रशासनिक राजधानी नेपीदाव पहुंचे।

मेई ने बताया कि उन्हें सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करनी है। बुधवार को वे यंगून में होंगे और वे आंग सान सू की तथा अन्य विपक्षी नेताओं से मुलाकात करेंगे। म्यांमार के अधिकारियों ने कहा कि कैंपबेल ने सूचना मंत्री ब्रिगेडियर जनरल क्याव हसन और जुंटा समर्थक यूनियन सॉलिडरिटी तथा डेवलपमेंट एसोसिएशन समेत स्थानीय संगठनों से मुलाकात की।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के कट्टरपंथी शासन प्रमुख वरिष्ठ जनरल थान श्वे से मुलाकात करने की संभावना नहीं है, लेकिन बाद में वे नेपीदाव में प्रधानमंत्री थीन सीन से बातचीत करेंगे।

नोबेल पुरस्कार विजेता सू की पूर्व राजधानी यांगून में नजरबंद हैं और उनकी नजरबंदी की अवधि अगस्त में 18 महीने के लिए बढ़ा दी गई थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित