
बीजिंग। भारत की नई रोजगार वीजा प्रणाली से 25,000 चीनी नागरिकों के प्रभावित होने की आशंका जताते हुए चीन ने भारत की वीजा नीति पर चिंता जताई है।
चीन ने कहा है कि भारत अपने बिजली, दूरसंचार और पेट्रोलियम क्षेत्रों में चीनी कारोबारियों एवं कर्मचारियों की स्थिति समझे।
चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने भारत में चीनी कंपनियों से कई शिकायतें मिलने के बाद नई नीति पर गहरी चिंता जताई है।
अखबार ने वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी का हवाला देते हुए लिखा है कि हमें उम्मीद है कि भारत चीनी फर्मो की परिस्थितियों को समझते हुए चीनी श्रमिकों एवं फर्मो को अधिक सुविधा उपलब्ध कराएगा।