माओवादी आंदोलन पर नेपाल में हाई अलर्ट

 
Nov 03, 10:56 pm

काठमांडू। माओवादियों के सरकार विरोधी बड़े आंदोलन को देखते हुए मंगलवार को नेपाल में सेना और पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया। लंबे समय से आंदोलन कर रहे माओवादियों ने 10 नवंबर को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत समूची काठमांडू घाटी में यातायात ठप करने का ऐलान किया है।

गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने यहां बताया कि माओवादियों की व्यापक बंद की घोषणा के बाद सेना और पुलिस को हाई अलर्ट कर दिया गया है। नेपाल सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के अनुसार सरकार की फिलहाल देश में आपातकाल लागू करने की कोई योजना नहीं है।

नेपाल पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि माओवादियों के प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी काठमांडू समेत देश के महत्वपूर्ण इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। वित्त मंत्री सुरेंद्र पांडे ने आरोप लगाया कि माओवादी 2006 के शांति समझौते का उल्लंघन कर रहे हैं। इस साल मई में माओवादियों के नेतृत्व वाली सरकार गिरने के बाद से ही उनके सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। माओवादियों ने पिछले चार महीने से संसद की कार्यवाही भी स्थगित कर रखी है। इससे मौजूदा वित्तीय वर्ष का बजट भी लटका पड़ा है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(9) वोट का औसत

average:4.888888
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित