फिजी में नए राष्ट्रपति ने शपथ ली

 
Nov 05, 10:39 am

सुवा। फिजी के कार्यकारी राष्ट्रपति रातू एपेली नैलतिकाउ को गुरुवार को सैन्य शासित देश के प्रमुख के तौर पर शपथ दिलाई गई।

रातु को राजधानी सुवा में एक समारोह में प्रधान न्यायमूर्ति एंथनी गेट्स ने शपथ दिलाई। समारोह में सैन्य अधिकारी, सरकारी अधिकारी और कुछ कूटनीतिज्ञ मौजूद थे।

जुलाई के अंत में रातू जोसेफा इलोइयो के सेवानिवृत्त होने के बाद नैलतिकाउ को कार्यकारी राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था।

पूर्व सैन्य कमांडर नैलतिकाउ ने अपने करियर के दौरान स्वनियुक्त प्रधानमंत्री वोरेक बाइनिमरामा का मार्गदर्शन किया था।

बाइनिमारमा ने अप्रैल में संविधान निरस्त कर दिया, न्यायाधीशों को बर्खास्त कर दिया, प्रेस को सेंसर कर दिया और आपातकाल लागू कर दिया था जिसके एक सप्ताह बाद नैलतिकाउ को उप राष्ट्रपति नियुक्त किया गया था।

फिजी में राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति की नियुक्ति ग्रेट काउंसिल आफ चीफ्स द्वारा किए जाने की परंपरा है, लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित सरकार को 2006 में सैन्य विद्रोह से बर्खास्त करने के तत्काल बाद बाइनिमारमा ने यह परंपरा समाप्त कर दी थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित