मुशर्रफ के खिलाफ इंटरपोल नोटिस पर विचार

 
Nov 12, 10:37 pm

लाहौर। पाकिस्तान सरकार देश के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ के खिलाफ इंटरपोल का रेड कार्नर नोटिस जारी कराने संबंधी प्रस्ताव पर विचार कर रही है। मुशर्रफ फिलहाल देश से बाहर हैं। सरकार उन्हें देश में लाकर उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाना चाहती है।

मुशर्रफ द्वारा पाकिस्तान पीपुल्स लीग के मुखिया और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को अपराधी व धोखेबाज बताने के बाद सरकार इस प्रस्ताव को लेकर गंभीर दिख रही है। मुशर्रफ ने जरदारी के खिलाफ यह टिप्पणी 'न्यू यार्कर' पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में की थी। इस साल अप्रैल से देश के बाहर रह रहे मुशर्रफ के खिलाफ पीपीपी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज एकजुट होते दिख रहे हैं।

पीपीपी नेता राजा रियाज ने यहां कहा, 'सरकार इंटरपोल के पास प्रस्ताव भेजने पर गंभीरता से विचार कर रही है ताकि मुशर्रफ को पाकिस्तान लाकर उनके खिलाफ संविधान की धारा 6 के तहत देशद्रोह का मुकदमा चलाया जा सके।' इससे पहले तक पीपीपी ने मुशर्रफ विरोधी अभियान से खुद को अलग कर रखा था।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:3.857142
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित