वाशिगटन। सीरिया की वर्तमान स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए भारत ने वहा के नागरिकों की शिकायतों को दूर करने के लिए शातिपूर्ण और समग्र राजनीतिक प्रकिया की माग की है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के कार्यकारी प्रतिनिधि विनय कुमार ने कहा कि सीरिया की वर्तमान स्थिति को लेकर भारत बेहद चिंतित है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक कुमार ने कहा कि सीरिया की समस्या प्राथमिक तौर पर राजनीतिक है। विरोध प्रदर्शन के शुरू होने के समय से ही भारत ने सीरियाई समाज के सभी वर्गो की शिकायतों के शातिपूर्ण और समग्र राजनीतिक प्रक्रिया के माध्यम से हल की माग की है।
उन्होंने कहा भारत हर तरह की हिंसा की कड़ी निंदा करते हैं।
कुमार ने कहा कि सीरिया के नेतृत्व का फैसला सीरियाई लोगों को करना है। उन्होंने कहा कि अरब लीग एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय संगठन है और उसे सीरियाई दलों के बीच राजनीतिक वार्ता को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी ऐतिहासिक भूमिका का निर्वाह करना चाहिए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर