दुनिया भर में आतंक का पर्याय बन चुका ओसामा बिन लादेन कितना खूंखार है, इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि उसने अपने बेटों तक को मानव बम बनने की ट्रेनिंग दी थी।
उसके बच्चे जब छोटे थे तो एक बार वह उन्हें सूडान के मरुस्थल मे ले गया। एक सुनसान...
इस्लामाबाद। तालिबान के खिलाफ पाकिस्तान की सेना का अभियान 'राह-ए-निजात' तीसरे दिन भी जारी रहा। सेना तालिबान का गढ़ माने जाने वाले दक्षिणी वजीरिस्तान में 15 किलोमीटर अंदर तक घुस गई है। दोनों ओर से जबरदस्त गोलीबारी जारी है। भारी तोपों के...
आतंकी गुटों में युवाओं की भर्ती के मामले में सरहदों की दीवारें टूट गई है। अब तालिबान और अल कायदा दक्षिण और मध्य एशिया के साथ-साथ यूरोपीय देशों जैसे जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका से भी भर्तियां कर रहा है। भर्ती किए गए इन नवयुवकों को प्रशिक्षण के लिए अफगानिस्तान और पाकिस्तान भेज दिया जाता है। वहीं अपने आतंकी हमलों के खर्च को पूरा करने के लिए तालिबान मादक पदार्थो की तस्करी, अपहरण व फिरौती से करोड़ों रुपये वसूलता है।
लंदन। मुंबई आतंकी हमलों की चपेट में आए ब्रिटिश नागरिकों को जुलाई 2005 के लंदन बम हमलों के पीड़ितों के बराबर मुआवजा दिए जाने की संभावना है।
यहां की लेबर पार्टी की सरकार जल्द ही अपनी नीति में बदलाव की घोषणा करने वाली है, जो विदेशों में...
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की फौज ने तहरीक-ए-तालिबान के सफाए के लिए दक्षिणी वजीरिस्तान में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आपरेशन 'राह-ए-निजात' के दूसरे दिन लड़ाकू विमानों की बमबारी में 60 आतंकी मारे गए। इस आपरेशन में सेना के 28 हजार जवान लगाए गए...
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के वजीरिस्तान क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ सैन्य अभियान रविवार दूसरे दिन भी जारी रहा तथा जेट विमानों और तोपों से की गई भारी बमबारी में करीब 60 आतंकी मारे गए।
कड़े प्रतिरोध के बावजूद सेना का आगे बढ़ना जारी है और उसने दो...
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने दक्षिणी वजीरिस्तान में तालिबान और अलकायदा के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक कबायली इलाके के सुरक्षा प्रमुख तारिक हयात खान...
इजरायल ने फिर अपने नागरिकों को भारत की यात्रा से बचने की सलाह दी है। इजरायल का कहना है कि भारत में मौजूद यहूदी धर्मस्थल और अन्य केंद्र आतंकियों के निशाने पर हैं। भारत ने हालांकि इसे नियमित चेतावनी बताते हुए कहा कि देश में इजरायली संस्थाओं को कोई आतंकी खतरा नहीं है।
आस्ट्रेलिया में पांच मुस्लिमों को बड़ी आतंकी साजिश रचने का दोषी ठहराया गया है। स्थानीय अदालत ने उन्हें अफगानिस्तान और इराक युद्ध में आस्ट्रेलिया के शामिल रहने के विरोध में बम बनाने की सामग्री और रासायनिक विस्फोटक खरीदकर बड़ी आतंकी साजिश रचने का दोषी ठहराया।