आतंकवाद

अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में आतंकी हमलों की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार तहाव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने के लिए 60 दिन का और समय मांगा है। अभियोजकों ने कहा है कि उसे राणा के खिलाफ हाल के छापों में मिले ताजा सबूतों के परीक्षण के लिए और समय की जरूरत है।
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जैश-ए-मोहम्मद सुप्रीमो मसूद अजहर और लश्कर के दो शीर्ष कमांडरों की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगवाने की भारत की कोशिशों को चीन ने बाधित कर दी। चीन ने सुरक्षा परिषद में पिछले साल दिसंबर में प्रस्ताव...
भारत में जेलों से अपहरण और फिरौती का गिरोह चलाने के किस्से आम हैं। लेकिन क्या ब्रिटेन में भी ऐसा होता है? एकबारगी विश्वास नहीं होता। लेकिन उच्च सुरक्षा वाली ब्रिटिश जेलें भारतीय जेलों से दो कदम आगे हैं। ये जेलें अल कायदा के आतंकियों का ठिकाना बन चुकी हैं। इन जेलों के भीतर से ही अल कायदा के सरगना इंटरनेट के जरिए जिहाद का जहर फैला रहे हैं और अपने संगठन के लिए आतंकियों को भर्ती कर रहे हैं।
पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 आतंकी मारे गए है, जबकि नौ घायल हुए है।    समाचार चैनल जियो टीवी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि स्वात घाटी के गुराई इलाके में सेना ने शनिवार रात कम से कम चार आतंकियों को मार गिराया। इसके इलावा दक्षिणी वजीरिस्तान के मारोबी और वाम इलाकों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात आतंकी मारे गए और नौ घायल हो गए।
मुंबई में बीते साल 26 नवंबर को हुए आतंकी हमलों के सिलसिले में पाकिस्तानी अदालत में चल रही सुनवाई फिर स्थगित कर दी गई। जज के छुट्टी पर होने के कारण अब सुनवाई 16 नवंबर को होगी।    इस मामले में लश्कर-ए-तैय्यबा के शीर्ष कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी सहित सात संदिग्ध आतंकी आरोपी हैं
आतंकियों को शह देने के बाद उनके खिलाफ हथियार उठा लेने की पाकिस्तान सरकार की नीति का विरोध कर रहे आतंकियों ने शनिवार को लगातार तीसरे दिन पेशावर को निशाना बनाया। शहर में स्थित एक पुलिस चौकी पर एक आत्मघाती हमलावर ने 50 किलो विस्फोटक के साथ खुद को उड़ा लिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों सहित दस लोग मारे गए और 25 घायल हो गए।
ग्रोजनी। रूस के सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को चेचेन्या में कम से कम 20 आतंकियों को मार गिराया। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक सेना के अधिकारी रमजान कादिरोव ने बताया कि ज्यादातर शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आतंकियों के...
इस्लामाबाद। महज 14 साल का बच्चा। तालिबान आतंकियों के सामने आत्मघाती हमलावर बनने की हामी नहीं भरता तो शायद मर गया होता। पश्चिमोत्तार सीमांत प्रांत के शहर बाजौर में रहने वाले इस बच्चे को आतंकी अगवा कर ले गए थे। फिलहाल यह बच्चा पाकिस्तान सेना के पास...
ढाका। बांग्लादेश की पुलिस ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान आधारित लश्कर-ए-तैय्यबा के तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि लश्कर-ए-तैय्यबा के इन तीनों संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग और...
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित