पाकिस्तान में खूनी खेल रहे आतंकी अब अपने सरपरस्तों की ही जान के दुश्मन बने हैं। आतंकियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलीजेंस यानी आईएसआई को फिर अपना निशाना बनाया है। इस बार आतंकियों ने आईएसआई के पेशावर स्थित मुख्यालय पर आत्मघाती हमला बोला। उन्होंने शुक्रवार को अशांत पश्चिमोत्तार सीमांत प्रांत में ही एक पुलिस थाने पर भी हमला किया। इन हमलों में सात खुफिया अधिकारियों समेत 20 लोगों की जान चली गई।
वाशिंगटन। शिकागो की एक अदालत ने पाक स्थित आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा की भारत और डेनमार्क में आतंकी हमले करने की नाकाम साजिश के मामले में जांच पूरी करने और आरोप तय करने के लिए एफबीआई को 60 दिन का समय दिया है।
मुख्य न्यायाधीश जेम्स एफ...
वाशिंगटन। टेक्सास स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने फोर्ट हुड में गोलीबारी के आरोपी मेजर निदाल मलिक हसन से जुड़े कई नए तथ्य अब सामने आ रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले हसन ने सेना के वरिष्ठ मनोचिकित्सकों को आसन्न खतरे के संकेत दिए थे। इसके साथ ही उसने कहा था...
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में लगातार तीसरे दिन आत्मघाती हमला हुआ। चारसादा कस्बे के एक बाजार में हुए इस आतंकी हमले में 32 लोगों की मौत हो गई। हमले में घायल 60 लोगों में से कई की हालत गंभीर है।
आत्मघाती हमलावर...
वाशिंगटन। भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमन हेडली से पूछताछ करने को आया खुफिया अधिकारियों का भारतीय दल एक सप्ताह तक उससे पूछताछ न कर पाने के बाद वापस लौट गया।
इंटेलिजेंस ब्यूरो [आईबी] और...
वाशिंगटन। आतंकी साजिश रचने के आरोप में हिरासत में लिए गए पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहाव्वुर हुसैन राणा के जमानत पर सुनवाई एक हफ्ते के लिए टल गई है।
शिकागो की एक अदालत में पारित किए इस आदेश के बारे में न्याय विभाग के एक अधिकारी ने...
इस्लामाबाद। वजीरिस्तान के प्रमुख कस्बे मकीन पर नियंत्रण के लिए पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच तीसरे दिन भी भीषण संघर्ष जारी है, इस संघर्ष में एक आत्मघाती हमलावर ने पेशावर में खुद को विस्फोट से उड़ा लिया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। ...
दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन अलकायदा को अमेरिकी ड्रोन हमलों के चलते अपनी प्रशिक्षण नीति में बदलाव करना पड़ा है। हमलों में ज्यादातर कैंप के नष्ट होने के बाद अलकायदा अब पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर स्थित घरों में छोटे-छोटे आतंकी शिविर चला रहा है। आतंकियों की खेप तैयार करने वाले अलकायदा के प्रशिक्षक एक जगह टिकने के बजाय घूम-घूमकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।
इस्लामाबाद। पेशावर में सोमवार को एक ऑटो रिक्शा में बैठे आत्मघाती हमलावर के खुद को उड़ाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।
इससे पहले रविवार को शहर में एक ऐसा ही हमला हुआ था, जिसमें 14 लोग मारे गए थे। खबरों में...