पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत की राजधानी पेशावर में दो हफ्ते के अंदर दूसरी बड़ी आतंकी वारदात हुई है। शहर के बाहरी इलाके मत्तनी में लगने वाले मवेशियों के बाजार में रविवार सुबह 9.30 बजे आत्मघाती हमला हुआ। इसमें तालिबान विरोधी मेयर समेत 12 लोग मारे गए और 35 घायल हो गए।
पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने मुंबई हमलों के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए लश्कर-ए-तैयबा के अभियान प्रमुख जकीउर रहमान लखवी सहित सात संदिग्धों की सुनवाई शनिवार को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दी। आरोपियों की अर्जी पर हुई बहस को सुनने के बाद अदालत ने यह आदेश जारी किया।
अमेरिका में लश्कर-ए-तैयबा से संबंध रखने के आरोप में गिरफ्तार दोनों शख्स के तार अल कायदा से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। इनके पास से ऐसे वीडियो बरामद हुए हैं, जिनका इस्तेमाल अल कायदा जिहाद के नाम पर लोगों को बरगलाने के लिए करता है। अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो [एफबीआई] ने यह जानकारी दी है। एफबीआई का यह भी कहना है कि इन दो लोगों की गिरफ्तारी और जांच से संबंधित जानकारी भारत को भी लगातार दी जा रही है।
तेहरान। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के उप प्रमुख ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सुन्नी विद्रोही संगठन जुनदुल्ला के आत्मघाती हमले से कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने संगठन के सरगना को पकड़ने के बाद रिहा कर दिया था।
ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी...
ढाका। एफबीआई से मिली खुफिया सूचना के बाद बांग्लादेश की पुलिस ने देश में बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। बांग्लादेश के दक्षिण पूर्वी शहर चिटगांव से लश्कर ए तैयबा और हुजी से जुड़े तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये लोग...
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उसके बल दक्षिणी वजीरिस्तान के तालिबान के गढ़ मकीन में प्रवेश कर गए हैं, जबकि संघीय राजधानी इस्लामाबाद में बंदूकधारियों के हमले में सैन्य ब्रिगेडियर तथा उनका चालक घायल हो गए।
सेना ने एक बयान में...
ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पुलिस ने अमेरिकी दूतावास और भारतीय उच्चायोग सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर हमले की साजिश रचने वाले लश्कर-ए-तैय्यबा के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
बांग्लादेशी समाचारपत्र 'द डेली स्टार' ने...
लड़कियों की शिक्षा का कंट्टर विरोधी तालिबान उन्हें स्कूलों से दूर रखने पर आमादा है। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में तालिबान आतंकियों ने गुरुवार को फिर लड़कियों के एक स्कूल की इमारत विस्फोट से उड़ा दी। चार दिनों के अंदर इस इलाके में लड़कियों के स्कूल में धमाके की यह दूसरी घटना है।
कोलंबो। सेना के साथ संघर्ष में मारे जा चुके लिट्टे प्रमुख वेलुपिल्लई प्रभाकरण के पिता [थिरूवेक्कदम वेलुपिल्लई] श्रीलंकाई सरकार में एक क्लर्क के रूप में अपना कैरियर शुरू किया था और उन्होंने 39 साल तक सरकारी नौकरी की।
इस वक्त उन्हें देश के...