वाशिंगटन। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने कहा है कि आतंकी साजिश रचते पकड़ा गया शिकागो का एक व्यक्ति भारत के किसी 'राहुल' की हत्या की फिराक में था।
डेविड कोलमैन हेडली नाम का यह व्यक्ति पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा...
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के पहले पाकिस्तान दौरे का आतंकियों ने खूनी स्वागत किया है। हिलेरी के पहुंचने के कुछ ही घंटे बाद पेशावर शहर में भीड़भाड़ वाले बाजार में हुए भीषण कार धमाके में कम से कम 80 लोग मारे गए और 200 से अधिक घायल हो गए। घायलों में करीब 50 की हालत गंभीर है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
काबुल में बुधवार तड़के स्वचालित हथियारों और आत्मघाती जैकेट से लैस हमलावरों ने संयुक्त राष्ट्र के गेस्ट हाउस पर धावा बोल दिया और संयुक्त राष्ट्र के तीन कर्मचारियों समेत 12 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। गेस्ट हाउस में तीन भारतीय नागरिक भी मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
दक्षिणी वजीरिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान के खिलाफ जारी अभियान के 11वें दिन पाकिस्तान की सेना तीन दिशाओं से आगे बढ़ते हुए तालिबान के मकीन, लाधा और सारारोघा स्थित गढ़ों के काफी करीब पहुंच गई। पाकिस्तान तालिबान प्रमुख हकीमुल्ला महसूद के इन गढ़ों तक पहुंचने के दौरान हुई भीषण लड़ाई में 42 आतंकी मारे गए। इनमें सात विदेशी आतंकी थे। सेना ने अपने एक जवान के मारे जाने की भी पुष्टि की है।
गाजा। गाजा पर शासन कर रहे इस्लामी हमास आंदोलन ने अपने कार्यकर्ताओं से इजरायल पर हमले का आग्रह किया है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार येरूशलम की अल-अक्सा मस्जिद परिसर में इजरायल की कार्रवाई के विरोध में हमले का आह्वान किया गया है। ...
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मुंबई हमला मामले की सुनवाई कर रही अदालत ने केस की सुनवाई 31 अक्टूबर तक के लिए टाल दी है। गौरतलब है कि मामले की सुनवाई के लिए कुछ दिन पहले ही नया जज नियुक्त किया गया है।
आतंकवाद निरोधी अदालत के जज मलिक मोहम्मद...
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र के हांगु में एक पुलिस चेक पोस्ट पर रविवार रात हुए तालिबान के हमले में सुरक्षा बलों ने 14 आतंकियों को मार गिराया। इस घटना में एक जवान भी मारा गया है।
उल्लेखनीय है कि रविवार रात आतंकियों...
लाहौर। संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध के बावजूद मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज मुहम्मद सईद के संगठन 'जमात-उद-दावा' ने अपनी आतंकी गतिविधियां बंद नहीं की हैं। लाहौर पुलिस ने यहां जमात द्वारा संचालित एक स्कूल से बड़ी मात्रा में तबाही मचाने का...
काबुल। अफगानिस्तान में दूसरे दौर के राष्ट्रपति चुनाव को लेकर तालिबान ने एक बार फिर धमकी दी है। उसने कहा है कि इस चुनाव में मतदान करने वालों को नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। देश में राष्ट्रपति चुनने के लिए दूसरे दौर का मतदान सात नवंबर को...