आतंकवाद

वाशिंगटन। ओसामा बिन लादेन के नेतृत्व वाला अल कायदा भले ही कई देशों में हो लेकिन इसका आधार मूलत: पाकिस्तान के कबायली इलाकों में ही है जहां से वह अमेरिका एवं इसके सहयोगियों के खिलाफ हमले का षड्यंत्र बनाता है। यह बात अमेरिका के एक पर्वू नौसेना...
एक साइकिल सवार आत्मघाती हमलावर ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कथित रूप से पाकिस्तानी परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक सामरिक सैन्य परिसर वायुसैनिक अड्डे के समीप शुक्रवार को एक जांच चौकी पर हमला कर दिया। हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद पर कार्रवाई को लेकर टालमटोल करने का अब तक भारत ही पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा था। लेकिन, अब पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि पाक की संघीय और पंजाब प्रांत की सरकारें इस मामले को लटकाए रखना चाहती हैं।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी में गुरुवार को मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बंदूकधारियों ने सेना के एक वाहन पर अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे एक ब्रिगेडियर और उनके सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई तथा एक अन्य सैनिक घायल हो गया। इन दिनों पाकिस्तान...
लाहौर। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने पूर्वी शहर लाहौर के अफगान और पश्तून आबादी वाले पड़ोसी इलाकों में बुधवार को एक बड़ी छापेमारी करते हुए चार सौ से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक [आपरेशन] चौधरी अशफाक शफीक अहमद ने...
लश्कर-ए-तैयबा सहित पाकिस्तान के अन्य जिहादी संगठनों के आतंकी गुलाम कश्मीर में जुट रहे हैं। इन आतंकियों को मदद और सुविधाएं मुहैया कराने के लिए स्थानीय सरकार पर दबाव डाला जा रहा है। यह दावा है यूनाइटेड कश्मीर पीपुल्स नेशनल पार्टी [यूकेपीएनपी] का। यूकेपीएनपी एक राजनीतिक पार्टी है।
दक्षिणी वजीरिस्तान में सेना और तालिबान के बीच छिड़े घमासान में चौथे दिन तालिबान का पलड़ा भारी रहा। तालिबान लड़ाकों ने अपने मजबूत गढ़ कोटकई पर फिर कब्जा कर लिया। तहरीक-ए-तालिबान के मुखिया हकीमुल्ला महसूद के इस गृहनगर पर सोमवार शाम सेना का कब्जा हो गया था। पिछले 24 घंटों के दौरान सेना और तालिबान की लड़ाई में 12 आतंकी और चार सैनिक मारे गए।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में तालिबान आतंकियों के खिलाफ पाक सुरक्षा बलों का अभियान जारी है। यहां अब तक कम से कम 78 आतंकी मारे गए है। सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने कहा कि सोमवार को ही 18 आतंकी मारे गए।...
इस्लामाबाद/लाहौर। दक्षिण वजीरिस्तान कबायली इलाके में तालिबान के खिलाफ बड़े अभियान के संदर्भ में आतंकवादी खतरे की आशंका के चलते पाकिस्तान में स्कूल और शिक्षण संस्थाएं सोमवार से एक सप्ताह के लिए बंद कर दी गई हैं। लाहौर, मुजफ्फराबाद और...
1  2  3  4  5  6  7  8  9  10  
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित