
ओस्लो। नेपाल की राजधानी काठमांडो में नार्वे के दूतावास के सामने बम विस्फोट हुआ लेकिन जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
नार्वे विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एंडर्स रिक्टर ने शुक्रवार को बताया दूतावास बंद होने के कई घंटे बाद विस्फोट हुआ, इसलिए इस धमाके में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक किसी ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक पत्र पाया गया है जिससे लगता है कि नेपाल में शांति बहाली के लिए नार्वे का सहयोग करना इसका एक कारण हो सकता है।