मलिकी ने किया आम माफी का ऐलान

 
May 17, 02:27 pm

मोसुल। इराक ने मोसुल में हथियार सौंपने पर धन देने की पेशकश की है। अमेरिकी कमांडरों की नजर में यह शहर इराक में अलकायदा का आखिरी गढ़ है।

प्रधानमंत्री नूरी अल-मलिकी ने शुक्रवार को मोसुल पहुंचने के बाद हथियार सौंपने के लिए दस दिन की आम माफी का ऐलान किया। मोसुल में आतंकियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान को मदर आफ टू स्प्रिंग नाम दिया गया है। मलिकी ने कहा कि सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे आतंकियों तथा पूर्व शासन के बचे लोगों से क्षेत्र को मुक्त कराएं। उन्होंने कहा कि उन लोगों को आम माफी दी जाएगी, जो नागरिकों की हत्या में संलिप्त नहीं रहे। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल मोहम्मद अल-असकारी ने बताया कि आम माफी तुर्की और सीरिया की सीमाओं से लगे निनेवेह प्रांत में भी लागू होगी। उन्होंने कहा कि मोसुल में किसी भी मकान में केवल एक छोटा हथियार रखने भर की इजाजत होगी। यह स्पष्ट नहीं हैं कि सौंपे जाने वाले किस हथियार के लिए कितना धन दिया जाएगा।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित