पाक में दो पत्रकार अगवा

 
Jul 04, 03:43 pm

पेशावर [पाकिस्तान]। पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से सटे इलाके में अल कायदा से जुडे़ तालिबानी आतंकियों ने दो पाकिस्तानी पत्रकारों का अपहरण कर लिया है।

पाकिस्तानी तालिबान नामक संगठन के प्रवक्ता असद ने स्थानीय मीडिया एजेंसियों को बताया कि मोहमंद कबायली एजेंसी के जियारत गांव से पीर जुबैर शाह और अख्तर सूमरों नाम के दो पत्रकारों का उनके संगठन ने अपहरण कर लिया है। प्रवक्ता ने बताया कि ये दोनों पत्रकार उनके संगठन के गुप्त ठिकानों की जानकारियां इकट्ठें कर रहे थे।

संगठन की सुप्रीम कौंसिल की बैठक में अब यह तय किया जाएगा कि इन पत्रकारों के साथ क्या किया जाए। इस बीच सरकारी अधिकारियों ने कहा कि इस आतंकी संगठन से बातचीत की जा रही है और उम्मीद है कि दोनों पत्रकार सकुशल रिहा हो जाएंगे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित