काबुल विस्फोट में हाथ नहीं: पाक

 
Jul 08, 11:51 am

कुआलालंपुर। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने काबुल स्थित भारतीय दूतावास पर आत्मघाती कार बम हमले में पाकिस्तानी एजेंसियों का हाथ होने से साफ इनकार किया।

अफगानिस्तान के अधिकारियों ने सोमवार को हुए इस जबरदस्त हमले के पीछे विदेशी एजेंटों का हाथ होने संबंधी बयान के साथ पाकिस्तान की ओर इशारा किया था। यहां इस्लामिक विकासशील देशों की शिखर बैठक में भाग लेने आए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें एक स्थिर अफगानिस्तान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आखिर पाकिस्तान अफगानिस्तान को अस्थिर क्यों करेगा। एक स्थिर अफगानिस्तान हमारे हित में है। हम इस क्षेत्र में स्थिरता चाहते हैं।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:2.9999995
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित