मुशर्रफ की हत्या की साजिश का पर्दाफाश

 
Jul 08, 02:20 pm

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पुलिस ने देश के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ पर आत्मघाती हमला कर उसकी हत्या की एक साजिश का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।

देश के निजी टेलीविजन चैनल जियां टीवी की रिपोर्ट में पंजाब प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक शौकत जावेद के हवाले से दावा किया गया है कि लाल मस्जिद के पूर्व खतीब मौलाना अब्दुल अजीज की पत्नी उम्मे हसन मदरसों की कुछ छात्राओं को इस आत्मघाती हमले का प्रशिक्षण दे रही थी। मौलाना अजीज को पिछले वर्ष जुलाई में लाल मस्जिद पर सैन्य कार्रवाई के बाद फरार होते समय गिरफ्तार किया गया था। जावेद ने यह भी बताया कि पंजाब प्रांत की सीमा में दो डबल केबिन वाली संदिग्ध कारें घुसीं हैं, जिनमें से एक सफेद रंग की तथा एक लाल रंग की।

उधर, उम्मे हसन ने पुलिस महानिरीक्षक के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह और उनके समर्थकों ने ना तो कभी आत्मघाती हमलों का समर्थन किया और ना ही ऐसे तत्वों को प्रोत्साहित किया है। उम्मे हसन ने यह भी दावा किया कि रविवार को इस्लामाबाद में सुरक्षाबलों पर हुए आत्मघाती हमला राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और सरकारी एजेंसियों की घृणित साजिश थी तथा किसी भी जिहादी गुट या तालिबान का इसमें कोई हाथ नहीं था। उसने मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ से जावेद के दावे की जांच कराने की मांग भी की।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(2) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित