काबुल विस्फोट की दुनियाभर में निंदा

 
Jul 08, 05:13 pm

न्यूयार्क। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास पर हुए हमले की अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने कड़ी भ‌र्त्सना करते हुए आतंकवाद के सफाए के लिए भारत के साथ एकजुटता प्रदर्शित की है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हमले की निंदा की और इस घृणित कार्य को आयोजित करने वाले धन सुलभ कराने वाले तथा मदद करने वालों को न्याय के कटघरे में लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयास का आह्वान किया। सुरक्षा परिषद ने सभी सरकारों से हमले की जांच में अफगान अधिकारियों को सक्रिय रूप से सहयोग करने का भी आह्वान किया।

परिषद के 15 सदस्यों ने पीडि़तों के परिजनों तथा भारत और अफगानिस्तान की सरकारों और लोगों के प्रति संवेदना भी जाहिर की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून तथा संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष एस. करीम ने भी हमले की निंदा करते हुए हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने का आह्वान किया। बान ने एक अलग बयान में कहा कि ऐसे निंदनीय कार्य को किसी भी तरह न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। करीम ने कहा कि ऐसी आतंकी गतिविधि किसी भी रूप में अमान्य है चाहे उसे कोई भी, कहीं भी किसी भी मकसद से अंजाम दे।

सपोरो [जापान] में चीनी राष्ट्रपति हू चिंताओ ने हमले की निंदा की। उन्होंने समूह आठ के शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा कि हम आतंकी हमले की निंदा करते हैं तथा विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। सम्मेलन में राष्ट्रपति डब्ल्यू जार्ज बुश के साथ आए अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रवक्ता गार्डन जानद्रोए ने विस्फोट की निंदा करते हुए कहा कि अमेरिका भारत और अफगानिस्तान के लोगों के साथ है।

वहीं, विदेश संबंधों की यूरोपियाई आयुक्त बेनिता फरेरो वाल्डर ने काबुल स्थित भारतीय दूतावास पर हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों से कुछ हासिल नहीं होगा। वाल्डर ने कहा की आतंकी हमलों से कभी कुछ नहीं मिलेगा। मुझे आशा है कि इस घातक हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढ लिया जाएगा और अफगानिस्तान के प्रशासन से उन्हें सजा मिलेगी। ब्रिटेन ने भी हमले की आलोचना की है। उसने हमले की कार्रवाई को क्षेत्र में शांति स्थापना और स्थायित्व के प्रयासों को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। ब्रिटेन के विदेशमंत्री डेविड मिलीबैंड ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले कभी सफल नहीं होंगे। आस्ट्रेलिया ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि इसके लिए जिम्मेदार लोग आतंकी हैं और उन्हें मानव जीवन का जरा भी सम्मान नहीं है।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित