काबुल। अफगानिस्तान की सेना ने दक्षिणी जाबुल प्रांत में गुरुवार को मुख्य मार्ग पर हुए जबरदस्त मुठभेड़ में कम से कम 34 तालिबान आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि आतंकवादियों के घात लगाकर किए गए हमले के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई।
बयान में बताया गया कि आतंकवादियों के 34 शवों की गिनती हो पाई है जिनमें ज्यादातर विदेशी हैं। गृह मंत्रालय ने इस मुठभेड़ में पुलिस के भी शामिल होने तथा मृतकों की संख्या 70 होने का दावा किया है जबकि प्रांतीय पुलिस के एक अधिकारी ने मारे गए तालिबान आतंकवादियों की संख्या 37 बताई है।