
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति क ा शव दफनाने के दौरान वहां इकट्ठा लोगों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में दस लोगों की मौत हो गई तथा 40 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अस्पताल के डाक्टर ने दी।
घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने बताया विस्फोट के बाद जिस अस्पताल में हताहतों को लाया गया था वहां गोलियां चलनी शुरू हो गई। स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के मंत्री मियां इफ्तिकार हुसैन ने बताया कि हमले में 10 लोग मारे गए हैं तथा 30 घायल हुए हैं, लेकिन मुख्य सरकारी अस्पताल ने घायलों की संख्या 40 बताई है। विस्फोट आत्मघाती हमलावर ने किया या इसे किसी उपकरण के जरिए किया गया इसे लेकर परस्पर विरोधी खबरे हैं।
शहर के मुख्य सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक आशिक सलीम ने बताया कि हमने सात शव और 40 घायलों को देखा। शोकाकुल लोग कल मारे गए शिया समुदाय के एक व्यक्ति का शव दफन करने के लिए इकट्ठा थे। इससे पहले आज सुबह की एक शिया मौलवी की भी हत्या कर दी गई। शोक संतप्त लोगो में शामिल ताकिर जैदी ने कहा कि हमारे एक आदमी को कल मारा गया तथा एक को आज मारा गया। हम शवों को दफनाने कब्रिस्तान जा रहे थे तभी यह विस्फोट हो गया। दक्षिण वजीरिस्तान के कबीलाई क्षेत्र में सीमावर्ती डेरा इस्माइल खान जिले में सुन्नी और शिया समुदाय के बीच हिंसक वारदात की घटनाएं आम हैं। इस क्षेत्र में तालिबान और अलकायदा क ो जबरदस्त समर्थन है।