समाचार

भारत में बाल सैनिकों के मुद्दे की जांच

Nov 21, 06:41 pm
  Print

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने भारत में आतंकवाद तथा नक्सल प्रभावित हिस्सों में बाल सैनिकों की मौजूदगी की शिकायत मिलने के बाद इसकी सच्चाई जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।

बाल एवं सशस्त्र संघर्ष से संबद्ध संस्था के महासचिव की विशेष प्रतिनिधि राधिका कुमारस्वामी ने बताया कि ह्यूमन राइट्स वॉच और कई अन्य स्वयंसेवी संगठनों की ओर से भारत के कुछ हिस्सों में बाल सैनिकों की मौजूदगी की शिकायतें मिली है। फिलहाल हमें इन दावों की सच्चाई के बारे में जानकारी नहीं है। भारत में अपने दल के माध्यम से हम इन शिकायतों की जांच करवा रहे है। उन्होंने कहा कि मणिपुर, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बाल श्रमिकों की मौजूदगी की शिकायतें मिली है। इस बारे में सूचना मिलने के बाद ही भारत सरकार से इस संबंध में बातचीत की जाएगी। राधिका ने कहा कि ज्यादातर शिकायतें समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों और मीडिया के हवाले से मिली है।

  • निजता नीति
  • सेवा की शर्तें
  • आपके सुझाव
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2007 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित
कॉपीराइट / IP नीति