जांच में भारत की मदद करे पाक

 
Dec 02, 03:40 pm

ब्रुसेल्स। यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान से आग्रह किया कि वह मुंबई में हुए आतंकी हमले की जांच में भारत की सहायता करे।

यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जैवियर सोलाना ने सोमवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और उनके भारतीय समकक्ष प्रणव मुखर्जी से बात की।

भारत ने सोमवार को औपचारिक रूप से आरोप लगाया कि पाकिस्तान के तत्व मुंबई हमलों के पीछे हैं। यूरोपीय संघ विदेश नीति प्रमुख के कार्यालय ने बताया कि मुखर्जी के साथ अपनी वार्ता में सोलाना ने इस हमले में मारे गए और घायल हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदना दोहराई। इस क्रम में सोलाना ने आतंकवाद से निबटने में भारत के साथ सहयोग करने की यूरोपीय संघ की रजामंदी को रेखांकित किया।

यूरोपीय संघ विदेश नीति प्रमुख के कार्यालय ने बताया कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री के साथ अपनी टेलीफोन वार्ता में सोलाना ने उग्रवाद और आतंकवाद के खिलाफ जंग को आगे बढ़ाने के लिए पाकिस्तान सरकार को प्रोत्साहित किया। सोलाना ने पाकिस्तान पर मुंबई हमलों में संलिप्त होने का आरोप लगाए बगैर उससे आग्रह किया कि वह आतंकी हमलों की जांच में भारतीय अधिकारियों की मदद करे।

यूरोपीय संघ ने मुंबई से घायल यूरोपीय नागरिकों को निकालने के लिए अपनी समन्वित कार्रवाई मुकम्मल कर ली। ब्रिटेन और स्पेन के नागरिकों को चिकित्सा सेवा प्रदान करने एवं उनकी निकासी के लिए यूरोपीय संघ के सदस्य देश फ्रांस और स्वीडन ने मदद की थी।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2008 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित