इराक: बम हमलों में 19 की मौत

 
Oct 11, 09:22 pm

रमादी, [इराक]। पश्चिमी इराक में सरकारी इमारतों के पास दोहरे कार बम हमले और एक अस्पताल में आत्मघाती धमाके में रविवार को 19 लोगों की मृत्यु हो गई और 80 अन्य घायल हो गए।

अस्पताल पर हुआ हमला एक प्रकार से समन्वित हमले का हिस्सा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनबार प्रांत की राजधानी रमादी में प्रांतीय गवर्नर के कार्यालय के पास एक के बाद एक दो कार बम विस्फोट हुए जहां उस समय बैठक चल रही थी।

आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि नौ पुलिसकर्मियों सहित 19 लोगों की मृत्यु हो गई। 81 अन्य घायल हो गए और 30 कारें पूरी तरह जल गई। अधिकारी ने बताया कि घायलों में 80 फीसदी पुलिसकर्मी हैं और 10 फीसदी घायलों की हालत गंभीर है। पहला बम विस्फोट स्थानीय समयानुसार दोपहर साढ़े बारह बजे हुआ। विस्फोट सरकारी इमारत से 20 मीटर दूर असैन्य पार्किंग में हुआ। एक दूसरा कार बम धमाका हुआ जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया और वहां क्षत विक्षत अंग बिखर गए।

इस विस्फोट के तुरंत बाद एक विस्फोट रमादी जनरल अस्पताल में हुआ जहां घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया था। आत्मघाती हमलावर ने यहां कम से कम दो लोगों को मार डाला और चार अन्य को घायल कर दिया। सरकारी कार्यालयों में प्रांतीय अधिकारियों और स्वास्थ्य तथा जलापूर्ति जैसी सेवाओं के निदेशकों तथा कबाइली नेताओं की बैठके चल रही थी।

प्रांतीय गवर्नर कासिम मोहम्मद आबिद ने एक निजी समाचार चैनल से कहा कि इन हमलों का निशाना सरकारी इमारतें नहीं बल्कि पास स्थित असैन्य कारों के गैराज थे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(1) वोट का औसत

average:5
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित