काबुल। अफगान अधिकारियों ने काबुल में संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों के लिए बने गेस्टहाउस पर तालिबान द्वारा हाल में किए गए खतरनाक हमले के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
अमानुल्ला सालीह ने काबुल में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और हमने उन्हें न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिया है।''
सालीह ने कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि बख्तर गेस्टहाउस पर बुधवार को हमला करने वाले तीन आत्मघाती हमलावर पाकिस्तान के थे। उन्होंने कहा, ''तीनों हमलावर स्वात घाटी के थे।''