
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सोमवार को लगातार दूसरा धमाका हुआ है। रावलपिंडी में हुए आत्मघाती हमले के बाद अब लाहौर शहर के बाहर स्थित पुलिस जांच चौकी पर धमाके की खबर मिली है, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल तत्काल किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।
इससे पहले, सुबह कड़ी सुरक्षा वाले रावलपिंडी शहर में सेना मुख्यालय के पास व्यस्त व्यावसायिक इलाके में एक आत्मघाती हमले में सेना के एक जवान सहित से कम से कम 34 लोग मारे गए।