हूजी प्रमुख छह दिन की पुलिस हिरासत में

 
Nov 03, 12:51 pm

ढाका। बांग्लादेश की एक अदालत ने प्रतिबंधित हरकत उल जिहाद अल इस्लामी [हूजी] के संस्थापक शेख अब्दुस सलाम को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

सलाम को वर्ष 2004 में प्रधानमंत्री शेख हसीना की रैली पर किए गए ग्रेनेड हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अपराध जांच विभाग [सीआईडी] ने सलाम को दस दिन के लिए हिरासत में दिए जाने के अनुरोध के साथ उसे अदालत में पेश किया। इसके बाद द्वितीय अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हबीबुर रहमान सिद्दीकी ने सलाम को छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दिए।

सीआईडी अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सलाम को सोमवार को गिरफ्तार किया। इससे पहले सीआईडी ने पूर्व कनिष्ठ गृह मंत्री लतीफुज्जमां बाबर से हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में पूछताछ की थी। सीआईडी के एक अधिकारी ने बताया कि सलाम से 2004 में अवामी लीग पार्टी की रैली पर किए गए ग्रेनेड हमले में कथित संलिप्तता के संदेह में पूछताछ की जाएगी। इस रैली को हसीना ने संबोधित किया था। हमले में हसीना को मामूली चोट आई थी, लेकिन कम से कम 24 लोग मारे गए थे और 400 से अधिक घायल हो गए थे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(0) वोट का औसत

average:0
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित