तालिबान ने लड़कियों का दूसरा स्कूल उड़ाया

 
Nov 05, 09:02 pm

इस्लामाबाद। लड़कियों की शिक्षा का कंट्टर विरोधी तालिबान उन्हें स्कूलों से दूर रखने पर आमादा है। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में तालिबान आतंकियों ने गुरुवार को फिर लड़कियों के एक स्कूल की इमारत विस्फोट से उड़ा दी। चार दिनों के अंदर इस इलाके में लड़कियों के स्कूल में धमाके की यह दूसरी घटना है।

अकेले स्वात घाटी में ही आतंकी अब तक लड़कियों के दो सौ से ज्यादा स्कूलों को ध्वस्त कर चुके हैं। ताजा घटने के बारे में स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने खैबर एजेंसी के इका खेल इलाके में स्थित इस दोमंजिला स्कूल को उड़ाने के लिए करीब 25 से 30 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया। इससे 26 कमरों वाले इस स्कूल के आठ कमरे पूरी तरह नष्ट हो गए। इस स्कूल में 750 लड़कियां पढ़ती हैं। विस्फोट से हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

चार दिन पहले आतंकियों ने खैबर एजेंसी के ही कारी गार गांव में स्थित लड़कियों के सरकारी स्कूल को ध्वस्त कर दिया था। तब जोरदार धमाके में आस पास के घरों में रहने वाले चार लोग भी जख्मी हो गए थे। पिछले दिनों आतंकियों ने इस्लामाबाद स्थित इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी में दो आत्मघाती धमाके किए थे। इसके बाद देश भर में कुछ दिनों के लिए स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए थे।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(4) वोट का औसत

average:4
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित