पाक ने जुनदुल्ला सरगना को छोड़ा: ईरान

 
Nov 06, 11:40 pm

तेहरान। ईरान के रिवोल्यूशनरी गा‌र्ड्स के उप प्रमुख ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सुन्नी विद्रोही संगठन जुनदुल्ला के आत्मघाती हमले से कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने संगठन के सरगना को पकड़ने के बाद रिहा कर दिया था।

ब्रिगेडियर जनरल हुसैन सलामी के हवाले से फार्स न्यूज एजेंसी में कहा गया है कि हमें आतंकियों की गतिविधियों और उनके छिपने के ठिकानों की पक्की जानकारी है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने 26 सितंबर को जुनदुल्ला के सरगना अब्दुल मलिक रिगी को क्वेटा में गिरफ्तार किया था। लेकिन, कुछ ही घंटे की पूछताछ के बाद उसे रिहा कर दिया गया।

क्वेटा पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान प्रांत की राजधानी है। ईरान की सीमा से लगे इस क्षेत्र में जुनदुल्ला आतंकी संगठन सक्रिय है। बलूचिस्तान से सटे ईरान के सीस्तान-बलूचिस्तान कस्बे में 18 अक्टूबर को हुए आत्मघाती धमाके में रिवोल्यूशनरी गा‌र्ड्स के 15 सदस्यों समेत 42 लोग मारे गए थे। ईरान ने इस घटना के पीछे पाकिस्तानी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया था।




लेख को दर्जा दें

दर्जा दें

0 out of 5 blips

(7) वोट का औसत

average:4.857144
Saving...
    शीर्षकों को अपने "मेरा याहू " पृष्ट पर शामिल करें
  • राजनीति
    Add to My Yahoo! xml
  • अपराध
    Add to My Yahoo! xml
  • आतंकवाद
    Add to My Yahoo! xml
इस पृष्ठ की सामग्री जागरण प्रकाशन लिमिटेड द्वारा प्रदान की गई है
कॉपीराइट © 2009 याहू वेब सर्विसेज़ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सर्वाधिकार सुरक्षित