
बक्सर विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर अंजोर के बैनर तले गोल्डेन पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम तथा जन शिक्षण संस्थान में एक संगोष्ठी का आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र शासन की सफलता के लिए नागरिकों को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजोर के सचिव नरेन्द्र आजाद तथा संचालन आचार्य फुलेन्द्र ने किया। वक्ताओं ने कहा कि साक्षरता एक ऐसा गहना है। जिसे पहनने पर लोगों का वक्तित्व निखरता है। जन शिक्षण संस्थान में संगोष्ठी के अध्यक्षता आरडी सिंह ने किया। इसमें कुमार नयन ने कहा कि एक साक्षर नागरिक समाज का आइना हो सकता है। संगोष्ठी में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि देश में जनसंख्या के अनुसार हर तीसरा व्यक्ति निरक्षर है। जो समाज के लिए अभिशाप से कम नहीं है। विश्व साक्षरता दिवस पर लोगों को साक्षर बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर स्कूल सत्यनारायण सिंह, दीनानाथ सिंह, राजू सिंह, विकास कुमार, विष्णु देव, सुजाता कुमारी, उषा कुमारी, संगीता कुमारी, ममता कुमारी व गायत्री देवी तथा जन शिक्षण संस्थान में ध्रुव सिंह, संजय कुमार, प्रीतम कुमार, कामनी पांडेय, अनु कुमारी, सुमन कुमारी, सुनीता सिंह, विन्नू कुमारी, अजांती देवी, दीपिका वर्मा व दयानंद झा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।