
हाजीपुर नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के तत्वाधान में यहां हाजीपुर हरिहरपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में कृषकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गयी। सूखा व बरसात की स्थिति के मद्देनजर आयोजित बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आये कृषकों ने आधुनिक कृषि के गुर सीखे।
कृषि वैज्ञानिक डा. ब्रजेश शाही की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिक डा. पुष्पा सिंह ने कीट नियंत्रण व एकीकृत नाशजीवी प्रबंधन व अरुण कुमार ने फलों-सब्जियों की खेती से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। वहीं नेशनल फर्टिलाइजर के राज्य प्रबंधक एके त्यागी, कंपनी के बिहार प्रबंधक एलसीआर गौतम ने कंपनी द्वारा उत्पादित किसान यूरिया तथा अन्य उर्वरकों की गुणवत्ता की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन एनएफएल के क्षेत्रीय पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार जबकि धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक सुशील कुमार द्वारा किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के दौरान सही जवाब देने वाले किसान पुरस्कृत किये गये।