
कटिहार। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार को लेकर संघर्ष मोर्चा के संयोजक द्वारा रविवार से शुरू की गयी भूख हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गयी। स्थानीय लोगों ने जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाया। डाकघर के समीप जले ट्रांसफार्मर को बदलने सहित अन्य मांग को लेकर विद्युत संघर्ष मोर्चा के संयोजक राजेश गुरनानी अपने समर्थकों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे थे। विभाग के वरीय अधिकारियों ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया जिसपर स्थानीय लोगों ने हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया। समर्थकों द्वारा जूस पिलाकर हड़ताल समाप्त करवाया गया। श्री गुरनानी ने कहा कि बुधवार तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया तो आंदोलन फिर से जारी किया जाएगा। इस अवसर पर जदयू किसान सेल अध्यक्ष मो. शाहनवाज खान, एस-4 के अध्यक्ष विक्टर झा, जदयू किसान सेल के राष्ट्रीय सचिव विष्णु सिंह, अरुण यादव, निक्कू सिंह, कृष्ण कौशिक, सुनील यादव, निक्कू सिंह, मो. गुड्डू आदि उपस्थित थे।