

जहानाबाद पति की दीघार्यु कीे कामना के साथ ही शहरी एवं ग्रामीण इलाके के महिलाओं ने सोमवारी अमावस्या का व्रत रखा तथा गौरी गणेश का पूजन किये। अहले सुबह ही महिलाएं नदी, तालाब तथा विभिन्न जलाशयों में स्नान करने के उपरांत पीपल के वृक्ष के समीप पहुंचे। जहां सामूहिक रूप से महिलाओं ने पीपल के वृक्ष के फेरे लगाएं। स्थानीय वराह मंदिर के समीप, कृष्णापुरी कालनी, लाल मंदिर, मलहचक तथा हाजीपुर समेत विभिन्न स्थानों पर पीपल के वृक्ष के समीप महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। वृक्ष के एक सौ आठ फेरे लगाने के उपरांत सामूहिक रूप से महिलाओं ने ब्रह्माण ने गौरी-गणेश की कथा सुनायी। बताया जाता है कि पति के लंबी आयु को लेकर महिलाएं सोमवारी अमावस्या व्रत का अनुष्ठान करती हैं।
इधर काको से निज प्रतिनिधि के अनुसार के पति के लंबी आयु की कामना के साथ महिलाओं ने सोमवार को यहां सोमवारी अमावस्या का व्रत रखकर पीपल के एक सौ आठ फेरे लगाए। इसके बाद सामूहिक रूप से वृक्ष के समीप गौरी-गणेश की पूजा अर्चना की। प्रखंड के अधिकांश गांव के पीपल वृक्ष के समीप महिलाओं की भीड़ देखा गया। मोदनगंज निप्र के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में महिलाओं ने सोमवारी अमावस्या का व्रत रखी। स्थानीय फल्गु नदी में स्नान करने के उपरांत महिलाओं ने पीपल के वृक्ष का एक सौ आठ फेरे लगाकर पति को दीघार्यु होने का कामना की।