- साइंस कांफ्रेंस के तकनीकी सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 300 से अधिक शोध छात्रों ने पढ़े शोधपत्र
मुजफ्फरपुर, काप्र : एलएस कॉलेज में आयोजित 'बिहार साइंस कांफ्रेंस 2011' के दूसरे दिन तकनीकी सत्र के बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुरुआत कॉलेज की छात्रा एवं चर्चित गायिका सोनू मुस्कान के साई भजन 'शिरडी वाले साई बाबा आया है तेरे दर पे सवाली' से हुआ। उनकी प्रस्तुति 'ओ कान्हा ओ कान्हा तू है किसका दीवाना' पर तालियों से हॉल गूंज उठा। वहीं मुकेश रंगीला, रत्नेश सिंह, कोमल, अंकिता, अविनाश, रंजीत, रवि, संजीव की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। संचालन विवेक कुमार ने किया। इस अवसर पर कांफ्रेंस के संयोजक डा. पंकज कुमार, डा. टीके डे, डा. गोपालजी, डा. रणधीर कुमार, डा. अरविंद कुमार, डा. विद्यापति कुमार, डा. एसएनपी सिन्हा, डा. प्रमोद कुमार, डा. संतोष कुमार आदि मौजूद थे। इसके पूर्व तकनीकी सत्र में कुल 43 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। फीजिकल साइंस के आरएन मंडल, विजय कुमार, राजीव कुमार, लॉरेंस कुमार, रणधीर कुमार सिन्हा, सुधीश कुमार राजपूत, एसके मिश्रा, स्मिता कुमारी, रवि रंजन, क्लीनिकल सायकोलॉजी की डा. प्रतिमा शर्मा, रुनझुन बागेश्वरी, प्रियंका कुमारी, अल्पना रानी, ध्रुव कुमार, इलेक्ट्रॉनिक्स के ज्ञानेश, बीएन झा, पंकज कुमार, राजेश कुमार, नवीन कुमार, कृष्ण विजय सिंह, राकेश कुमार झा आदि ने शोध पत्र पढ़े।