जमालपुर (मुंगेर), निज संवाददाता : धर्म महासम्मेलन के दौरान शनिवार को हजारों अवधूत, प्रचारक एवं अनुयायियों ने लौहनगरी में धार्मिक जुलूस निकाल कर शहर वासियों को अपने आराध्य आनंदमूर्ति जी की साधना-भूमि पर विराट भक्ति-भावना का प्रदर्शन किया।
आज निकाले गये जुलूस में हर आयु वर्ग के अनुयायी शामिल हुए और बाबा के प्रति श्रद्धा-भाव से जयकार किया। जुलूस में सभी बाबा नाम केवलम् के साथ जयकार कर रहे थे। केसरिया वस्त्र, झंडे, बैनर लिये थे। जुलूस पर कई जगहों से फूलों की वर्षा की गयी। शहर के प्रमुख मार्ग से गुजरते हुए जुलूस श्री आनंदमूर्ति जी के जन्म-स्थल वलीपुर से होते हुए जेएसए मैदान में समाप्त हुआ।
अपराह्न में आनंदमूर्ति जी का जमालपुर की ऐतिहासिक भूमि पर मानवीय दृष्टिकोण शीर्षक संगोष्ठी के बाद संध्या में प्रभात संगीत पर आधारित नाटक संभवामि युगे युगे व तुम हो मेरे जगतपति..पर नृत्य तथा सेल्यूलाइड पर एराउंड द वर्ल्ड के तहत बाबा का जीवनवृत्त दर्शाया गया।