
जगदलपुर। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा है कि बस्तर की उग्रवाद प्रभावित आमजनता अब हिंसा के खिलाफ एकजुट होने लगी है। सलवा जुडूम अभियान इसका प्रतीक मात्र है।
मुख्यमंत्री आज सुबह स्थानीय जिला कार्यालय में गांधी भजन कबा श्रवण करने के बाद आयेाजित एक समारेाह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि बस्तर की आदिवासी संस्कृति को नक्सली हिंसा ने बदनाम कर दिया है। जो कभी पहले शांति का टापू हुआ करता था। वहां अब बंदूक बांद तथा एके 47 की गूंज सुनाई पड़ती है। दरअसल बस्तर की पीड़ा को दिल्ली में बैठकर समझा नहीं जा सकता। उन्होंनें यह भी कहा कि सरकार शिक्षा स्वास्थ्य एवं आदिवासियों की रक्षा के लिये प्रतिबद्घ है।
इस अवसर पर प्रदेश के राजस्व मंत्री बृहमोहन अग्रवाल ने जिला प्रशासन के अभिनव प्रयोग गांधी भजन की सराहना की। सांसद बलीराम कश्यप ने इस अवसर पर जिला कार्यालय का नाम सेवासदन करने का प्रस्ताव भी रखा। मुख्यमंत्री द्वारा जिला कार्यालय में गांधी की आदम कदप्रतिमा का अनावरण किया गया।