
नई दिल्ली, जासं : नगर निगम की विभिन्न विशेष एवं तदर्थ समितियों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर निगम भाजपा सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। टाउन हॉल में यह चुनाव प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। इससे पूर्व भी कुछ समितियों के चुनाव हुए थे। चुनाव की इस प्रक्रिया में निगम लेखा समिति व शिकायत निवारण समिति के उपाध्यक्ष पदों के लिए चुनाव रद कर दिए गए।
संपन्न चुनाव प्रक्रिया में चिकित्सा सहायता एवं जन स्वास्थ्य समिति में अध्यक्ष डा.वीके मोंगा, उपाध्यक्ष सविता गुप्ता, अनुसूचित जाति कल्याण एवं उनके प्रत्याशियों के कोटे की क्रियान्वयन समिति में अध्यक्ष श्याम लाल व उपाध्यक्ष अनिता उज्जलैन, लाइसेंस एवं तहबाजारी समिति के अध्यक्ष श्याम शर्मा व उपाध्यक्ष संजय कुमार जैन निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसके साथ ही महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति में अध्यक्ष रेखा गुप्ता व उपाध्यक्ष प्रभा सिंह, उच्चाधिकार प्राप्त संपत्ति कर समिति में अध्यक्ष पद पर बिजेंद्र गुप्ता तथा उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, खेलकूद प्रोत्साहन एवं संबद्ध मामले समिति में अध्यक्ष उपमहापौर दिव्य जायसवाल व उपाध्यक्ष गुलशन भाटिया तथा मलेरिया निरोधक उपाय समिति के अध्यक्ष उपमहापौर दिव्य जायसवाल तथा उपाध्यक्ष नीलम बुद्धिराजा निर्वाचित हुए हैं।