
पश्चिमी दिल्ली, जागरण संवाददाता : पालम थाना क्षेत्र के राजनगर इलाके में बृहस्पतिवार की सुबह 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगा जान दे दी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहींमिला है। पुलिस के मुताबिक पिता की फटकार से नाराज होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।
राजदेव सपरिवार राजनगर में रहते हैं। उनकी तीन बेटियां हैं। वह दर्जी का काम करते हैं। बताया जाता है कि उनकी पुत्री कोमल प्राइवेट से 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। इसके अलावा वह इलाके के एक नर्रि्सग होम में नर्स की नौकरी भी करती थी। पुलिस के मुताबिक, कोमल के पिता को उसका काम करना पसंद नहीं था। वह बेटी को काम पर जाने से मना करता था। पिता की फटकार से आहत होकर छात्रा ने फांसी लगा ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
लूट की साजिश रचते छह बदमाश धरे : दिल्ली-पश्चिम जिला पुलिस ने पालम में छह अपराधियों को लूट की साजिश रचते गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम पुनीत उर्फ रोहित, नवीन डोगरा, संदीप उर्फ काले, अजय, लाल बाबू व अविनाश बताए जा रहे हैं। इनसे देसी पिस्तौल, दो कारतूस, चाकू व 1.30 लाख रुपये बरामद हुए हैं।
पुलिस उपायुक्त के मुताबिक सभी बदमाश 18 नवंबर की रात पालम फ्लाइओवर की सीढि़यों पर बैठकर प्रह्लंादपुर गांव में डकैती की साजिश रच रहे थे। तभी पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देख बदमाशों ने भागने की कोशिश की। उनमें से एक पुनीत उर्फ रोहित ने पुलिस टीम पर एक गोली भी चला दी। बाद में पुलिस ने सभी छह अपराधियों को धर दबोचा।