नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो: आपको उन्हीं मकानों की खरीद के लिए होम लोन मिलेगा, जिनमें भूकंप से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए गए होंगे। बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उस आग्रह को स्वीकार कर लिया है, जिसमें कहा गया है कि उन्हीं इमारतों के लिए बैंकों से होम लोन जारी किए जाएं। जिनको बनाने में भूकंपरोधी तकनीक का इस्तेमाल किया गया हो।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पदाधिकारी सुजाता सौनिक ने बताया कि लोग मकान खरीदने जाते हैं, तो अक्सर अपने बिल्डर से यह पूछना भूल जाते हैं कि उसने संबंधित इमारत में भूकंप से बचाव के इंतजाम किए हैं अथवा नहीं। लिहाजा, प्राधिकरण ने रिजर्व बैंक से कहा था कि वह ऐसा आवश्यक कर दे कि उन्हीं मकानों के लिए बैंको से लोन जारी किए जाएं, जिनमें इस प्रकार की तकनीक उपलब्ध हो। उन्होंने जानकारी दी कि रिजर्व बैंक ने प्राधिकरण के आग्रह को स्वीकार कर लिया है।