
कुरुक्षेत्र, जागरण संवाद केंद्र : थाना शाहाबाद पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना शाहाबाद के अंतर्गत गांव रायपुर निवासी मीना ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते है। शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुछ समय पहले सुनील कुमार निवासी चंडीगढ़ के साथ हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, मगर उसके ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती। इससे तंग होकर मीना अपने पिता के घर गांव रायपुर आ गई। पुलिस ने मीना की शिकायत के आराध पर उसके पति सुनील कुमार, ससुर रामदास, देवर राज व सुशील तथा ननद ऊषा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना शाहाबाद प्रभारी शशांक आनंद का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।