
कुरुक्षेत्र, जागरण संवाद केंद्र : मेजर नितिन बाली गीता निकेतन विद्या मंदिर में बुधवार को बाल भारती का शपथ समारोह आयोजित किया गया। समारोह में असम से आए शांतनु नायक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य है। देश व समाज की उन्नति में युवा ही अहम भूमिका निभाता है। समाज की उन्नति के साथ-साथ युवा समाज में फैल रही कुरीतियों को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाता है। शांतनु नायक ने पूर्वोत्तर राज्यों की विकट स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा संपन्न होने के बावजूद इन राज्यों में जीवन व्याप्त करना बहुत कठिन है। त्रिपुरा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रद्युतधर ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को राष्ट्र भावना व नैतिक गुणों के बारे में बताते जाना चाहिए। इससे विद्यार्थियों में राष्ट्र भक्ति की जागृति होती है। विद्यालय प्रधानाचार्य रामकुमार ने मुख्यातिथि का आभार व्यक्त करते स्मृति चिह्न भेंट किया।