
डबवाली, संवाद सहयोगी : शनिवार देर सायं गाव जोधपुर रोमाना के पास दुल्हन लेकर बठिडा से डबवाली वापिस लौट रही बारात की एक कार के बस से टकरा जाने से चार की मौत हो गई व एक गंभीर रूप घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पब्लिक क्लब क्षेत्र निवासी पवन कुमार की बारात विवाह के उपरात रात के समय भटिडा से वापिस डबवाली की ओर लौट रही थी कि अचानक गाव जोधपुर रोमाना के पास कार की बस के आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे युवक को अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया और चौथे युवक संजीव बासल की आज प्रात: 11 बजे करीब भटिडा के अस्पताल में मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में अनिल कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में चारों युवकों में राम मित्ताल पुत्र सुभाष मित्ताल, राकेश कुमार पुत्र प्रीतम चंद, कार चालक चन्नी पुत्र बहादुर सिंह व संजीव बासल है।