
यमुनानगर, जागरण संवाद केंद्र : पाकिस्तान के हिंदुओं के यात्री दल के यमुनानगर पहुंचने पर केंद्रीय सनातन धर्म सभा एवं अन्य धार्मिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। स्वागत समारोह गीता भवन मंदिर में किया गया। उसमें केंद्रीय सभा के प्रधान शिव प्रताप बजाज, इकबाल सागर बजाज, रोशन लाल भाटिया प्रधान गीता भवन, शूरवीर सेठ, जितेंद्र शर्मा, संजीव गुप्ता, श्याम कुमार, राजन बजाज, राकेश नारंग, प. उदयवीर शर्मा आदि उपस्थित थे।
गीता पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। भगवान श्री कृष्ण के भजनों द्वारा वातावरण श्री कृष्ण मय कर दिया जो पाकिस्तानी हिंदू यात्रियों ने बहुत सराहा। केंद्रीय सनातन धर्म के प्रधान शिव प्रताप बजाज यात्रा प्रबंधक स्वागत कमेटी के अध्यक्ष इकबाल सागर से पाकिस्तानी हिंदू यात्रियों का स्वागत करते हुए कहा कि जो इन भाइयों के हृदय में अपने हिंदू धर्म के लिए गहरी आस्था है। भारत में हिंदू धर्म के स्थानों, तीर्थो और प्राचीन मंदिर के प्रति अटूट श्रद्धा है। उसके लिए हिंदू समाज उन पर गर्व करता है कि वे इस्लामिया देश में रहते हुए भी अपने हिंदू धर्म का पालन करते आ रहे हैं। उनकी धार्मिक व मर्यादा भावनाओं की कदर करते हुए दी केंद्रीय सनातन धर्म सभा उत्तारी भारत ने भारत सरकार से विशेष रूप से उनके लिए लगभग एक महीने की भारत तीर्थ यात्रा की अनुमति दिलाई है, जिसमें विशेष रूप से हरिद्वार जिला के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल, मंदिर, दिल्ली, मथुरा वृंदावन, अहमदाबाद और जोधपुर आदि स्थानों के तीर्थ स्थलों की यात्रा दर्शन करके 25 सितंबर पाकिस्तान वापस जाएंगे। केंद्रीय सनातन धर्म सभा के युवा विंग के प्रधान राजन एवं प. उदय वीर शर्मा यहां यात्रा दल की मेहमान नवाजी कर रहे हैं।