
रेवाड़ी : पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेंद्र सिंह के निधन पर रक्षामंत्री एके एंटोनी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी व थलसेना अध्यक्ष दीपक कपूर ने भी शोक संदेश भेजा है।
श्रीमती सोनी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राव बिरेंद्र सिंह के निधन से प्रदेश विशेषकर दक्षिण हरियाणा ने एक महान नेता खो दिया है। उन्होंने कहा कि राव ने प्रदेश की राजनीति के साथ-साथ केंद्र की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने देश सेवा को सर्वोपरि मानते हुए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू, पूर्व प्रधानमंत्री इदिरा गाधी व राजीव गाधी के साथ मिलकर काग्रेस पार्टी व आम जन की सेवा की। उन्होंने कहा कि राव के जाने से अहीरवाल की राजनीति का सितारा डूब गया है। रक्षा मंत्री एके एंटोनी ने कहा है कि श्री राव ने केंद्र में कृषि मंत्री रहते हुए किसानों के हित में कई योजनाएं लागू की। उन्हे हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राव उनके व्यक्तिगत मित्रों से शामिल थे।
थलसेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने भी राव के निधन पर शोक संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि राव न केवल एक महान राजनेता थे, बल्कि सेना में भी विभिन्न पदों पर रहकर देश की सेवा की।
दूसरी ओर वरिष्ठ नेता चौ. चादराम ने कहा कि राव बिरेंद्र उनके व्यक्तिगत मित्र थे। राव का निधन उनके लिए अपूरणीय क्षति है। उनके जाने से हरियाणा ने ही नहीं बल्कि देश ने एक महान नेता खो दिया है।