
रादौर, संवाद सहयोगी : रादौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्याम सिंह राणा की शुक्रवार को रादौर में हुई रैली की सफलता से भाजपा उम्मीदवार में खुशी है। रैली में भाजपा की राष्ट्रीय नेता सुषमा स्वराज को सुनने के लिए लगभग 20 हजार लोगों का हजूम उमड़ पड़ा।
रैली में पहुंची हजारों की भीड़ की जुबान पर केवल भाजपा और भाजपा उम्मीदवार श्याम सिंह राणा की साफ-सुथरी छवि का ही जिक्र बार-बार किया जा रहा था। सुषमा स्वराज ने तो रैली ने यहां तक कह दिया कि कुछ उम्मीदवार ऐसे होते हैं, जिनकी छवि इतनी अच्छी होती है कि उनके वोट मांगने में सिर फक्र से ऊंचा हो जाता है। उनमें से श्याम सिंह राणा भी ऐसी ही छवि के व्यक्ति हैं। पिछले 30 वर्षो से श्याम सिंह राणा राजनीति में अपनी साफ सुथरी छवि को संभाले हुए हैं। भाजपा रैली में जिस प्रकार हर वर्ग के शामिल होने से चुनावी फिजा बदली है, उसमें श्याम सिंह राणा की बल्ले-बल्ले, बाकी सारे थल्ले-थल्ले हो गए हैं।