
अंबाला, मुख्य संवाददाता
छावनी के गाधी मेमोरियल नेशनल कालेज में शुक्रवार को कैडेट्स द्वारा एनसीसी दिवस और कौमी एकता दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में नशा मुक्ति मुख्य विषय रहा। कार्यक्रम की मुख्यातिथि एडीसी सुश्री सुमेधा कटारिया ने अपने संबोधन में युवाओं में बढ़ रही नशे की लत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा एक ऐसी आदत है जो इसान के अंदर से इंसानियत को खत्म कर देती है। नशे का आदि इसान न केवल परिवार बल्कि समाज में भी शर्मनाक जीवन जीने को मजबूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि युवा जीवन परमात्मा की एक अमूल्य देन है। इसका हमें उचित लाभ उठाकर अपने भविष्य को तरक्की की ओर अग्रसर करना चाहिए। डा. राणा ने अपने भाषण में अनेक प्रकार के नशों की जानकारी देते हुए विद्यार्थी जीवन व युवा वर्ग को इससे होने वाले आघात से अवगत कराया। उन्होने बताया कि किस प्रकार नशा जीवन को अधकारमय बना देता है। कर्नल निझावन ने भी नशा से होने वाली हानि से कैडेट्स को अवगत करवाया। इस अवसर पर डीएवी कालेज नन्यौला, एमपीएन कालेज मुलाना, एसएजैन कालेज अंबाला शहर आदि के कैडेट्स व उनके एनसीसी अधिकारी मौजूद थे। कालेज के प्राचार्य डा.आर आर मलिक ने मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त सुश्री सुमेधा कटारियों का स्वागत किया। लेफ्टिनेंट एसएस नैन व मैडम अनुराधा को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी।