डीएलएफ(गुड़गांव), वरिष्ठ संवाददाता : हड्डी के जोड़ एवं स्पाइनल से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का रविवार को आयोजन किया गया। इंडियन हेल्थ कंसलटैन्ट्स के समन्वय में कई अस्पतालों के डाक्टरों द्वारा इस चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें डाक्टर्स केयर्स अस्पताल के ओजोन थैरेपी विशेषज्ञ डा. हिमांशु गुप्ता, आर्टेमिस हेल्थ इंस्टीच्यूट के डा. अरुण सरोहा, सुशांतलोक के डेंटल रूट्स के डा. धीरज सेतिया व डा.नेहा बंगा सहित फिजियो थैरेपिस्ट डा.राजेश पाल आदि शामिल थे।
इस मौके पर डा. हिमांशु गुप्ता ने बताया कि गलत तरीके से उठने, बैठने, सोने या लाइफ स्टाइल से कई बार जोड़ों में तेज दर्द शुरू हो जाते हैं। इस तरह के दर्द में बिना आपरेशन के ओजोन थेरेपी से दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है जो सस्ता एवं बिना तकलीफ का होता है। शिविर में पहुंचने वाले मरीज को डाक्टर्स केयर्स में इलाज पर विशेष रियायत देने की घोषणा की गई। शिविर को सफल रूप से आयोजित किए जाने में आईएचसी के सीईओ कुलदीप चौधरी, राजीव कौशिक, अनुराग श्रीवास्तव, डा. राहुल प्रसाद, डाक्टर्स केयर्स के सौरभ रंजन एवं भवेता बगई का योगदान काफी सराहनीय रहा।