बल्लभगढ़, वसं : सेक्टर-7 पुलिस ने सेक्टर-11 स्थित एक युवक के घर से तलाशी के दौरानएक देसी पिस्तौल तथा 27 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार बताया गया है।
पुलिस को किसी मुखबिर ने सूचना दी कि सी-42 प्रथम तल सेक्टर-11 निवासी के पास अवैध हथियार हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से एक देसी पिस्तौल तथा 27 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी का नाम व पता सेक्टर-16 फरीदाबाद निवासी गौरव बताया गया है।