
बिलासपुर/ऊना/हमीरपुर : शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को तीनों जिलों के सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में गुरु महिमा का गुणगान हुआ। इस मौके पर महान शिक्षाविद् सर्वपल्ली डा. राधा कृष्णन की फोटो के सामने विद्यार्थियों ने फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बिलासपुर में शुक्रवार को निजी व सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षक दिवस की धूम रही। दयानंद माडल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्याध्यापक सीएल गुप्ता ने कहा कि शिक्षक समाज के सजग प्रहरी हैं। एक शिक्षक को शिक्षा की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोसरियां में मुख्याध्यापक पवन शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा प्राथमिक स्कूल चंगर, आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर, नव ज्योति पब्लिक स्कूल, डीएवी, बिलासपुर पब्लिक स्कूल, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल व राधे गोविंद पब्लिक स्कूल व प्ररेणा नर्सरी टीचर ट्रेनिंग संस्थान में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। वहीं घुमारवीं में मिनर्वा पब्लिक स्कूल, विसन कांवेंट, हिम सर्वोदय पब्लिक स्कूल घुमारवीं, ब्यास सिटी पब्लिक स्कूल, थामसन पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं, बरठीं, झंडूत्ता, शाहतलाई व स्वारघाट में भी शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वहीं ऊना में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। मैहतपुर के एमआईए डीएवी स्कूल के चेयरमैन अरुण नय्यर ने शिक्षक दिवस के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। स्कूल के एमडी अनुज वशिष्ठ ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इसके अलावा डीएवी सेंटेनरी स्कूल, डोहगी पीएआर माडल स्कूल, संतोषगढ़ नगर के कन्या विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अखिल डोगरा प्रथम, भावना शर्मा द्वितीय व दीपक सैणी तृतीय स्थान पर रहे।
उधर हमीरपुर में प्रख्यात शिक्षाविद् सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिले के लगभग सभी स्कूलों में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लू स्टार वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, सावित्री पब्लिक स्कूल, राजेंद्रा लोटस पब्लिक स्कूल, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल व एनआईआईटी कंप्यूटर संस्थान में शिक्षक दिवस मनाया गया। वहीं नादौन के अंतर्गत भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खान-पान, रस्साकशी, गुब्बारा व भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें अक्षय, शुभम, नितिन, सोनाली पुरी, सतकीर्ति, वंदना, अभिषेक, श्रुति व अभिनव आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य आरती कटोच ने कहा कि शिक्षक ही बच्चों को अच्छे संस्कार देकर चरित्रवान राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।